Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Kargil War 1999: …जब मेजर सर्वानन ने अपने कंधे पर 90 एमएम राकेट लॉन्चर उठा ध्वस्त किया दुश्मनों का ठिकाना

Major Mariappan Saravanan

Kargil War 1999: बटालिक सेक्टर पर मेजर सर्वानन (Major Mariappan Saravanan) अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसके साथ लक्ष्य यह भी था कि बटालिक सेक्टर में पाकिस्तान के कब्जे वाली पोस्ट को खाली करवाना है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तान को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान सैनिकों पर हमारे वीर सपूत कहर बनकर टूटे थे। युद्ध के दौरान जवानों की बहादुरी के कई किस्से हैं।

युद्ध के दौरान जंग के मैदान में एक वक्त ऐसा भी आया था जब बिहार रेजीमेंट के मेजर मरियप्पन सर्वानन (Major Mariappan Saravanan) ने अपने कंधे पर 90 एमएम राकेट लॉन्चर उठाकर दुश्मनों पर निशाना साधकर पाकिस्तानी सैनिकों को मार भगाया था।

सीमा पर बाइक्स के जरिए गश्त लगाते हैं हमारे जवान, रॉयल एनफील्ड बुलेट से है खास रिश्ता

दरअसल, मई, 1999 में पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में घुसपैठ कर ली थी। बटालिक सेक्टर पर मेजर सर्वानन अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसके साथ लक्ष्य यह भी था कि बटालिक सेक्टर में पाकिस्तान के कब्जे वाली पोस्ट को खाली करवाना है।

पेट्रोलिंग के दौरान करीब 14,229 फीट की ऊंचाई पर पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग शुरू कर दी थी। कारगिल के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों पर कब्जा करने के बाद दुश्मन पहाड़ियों पर बम बरसाते थे। नतीजन हमारे जवानों ने भी तुरंत बैकफायर किया।

ये भी देखें-

सैन्य मुख्यालय से मदद लिए बिना बिहार रेजिमेंट के जांबाज मेजर एम सर्वानन (Major Mariappan Saravanan) ने अपने कंधे पर 90 एमएम राकेट लॉन्चर उठा कर दुश्मनों के ठिकानों पर हमला बोला था। इस जवाबी हमले में पाकिस्तान के दो घुसपैठिए मौके पर ही ढेर हो गए थे।