Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Kargil War: पाकिस्तान ने अपने सैनिकों की मौत की संख्या को बताया था कम, पर बाद में सामने आया असली नंबर

Kargil War 1999

Kargil War: पाकिस्तान हर बार झूठ बोलता है और ऐसा ही इस युद्ध के बाद किया था। पाकिस्तान ने शुरुआत में कहा था कि उसके सिर्फ 375 सैनिक मारे गए हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तान को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने धोखे से भारत के खिलाफ यह युद्ध शुरू किया था। पाकिस्तान ने सर्दियों में कारगिल के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था।

पाकिस्तान ने यहां बंकर बनाए और करीब 62 दिनों तक भारत के खिलाफ मोर्चा संभाला। 62 दिन चली इस लड़ाई में पाकिस्तान हर मोर्चे पर विफल रहा। हालांकि, शुरुआत में पाकिस्तान हमसे आगे था क्योंकि वह ऊंचाई पर था जबकि भारतीय सेना नीचे थी। यह युद्ध (Kargil War) दुनिया की सबसे ऊंची पहाड़ियों में लड़े जाने वाले युद्धों में से एक था।

युद्ध के दौरान आती है घर वालों की याद, पर देश की रक्षा होती है सर्वोपरि

पाकिस्तान हर बार झूठ बोलता है और ऐसा ही इस युद्ध के बाद किया था। पाकिस्तान ने शुरुआत में कहा था कि उसके सिर्फ 375 सैनिक मारे गए हैं। लेकिन बाद में जैसै-जैसे समय बीता पाकिस्तान ने यह कबूल किया कि उसके कुल 4,000 सैनिक मारे गए हैं।

दरअसल, मौत के आंकड़े छिपाने के वजह पाकिस्तान ने यह सोच रखी थी कि जितना आंकड़ा कम होगा उतनी विश्व स्तर पर कम बेइज्जती होगी। लेकिन पाकिस्तान के लिए मौत के आंकड़ें को छिपाना मुश्किल था क्योंकि ये बातें कभी न कभी लीक हो ही जातीं।

ये भी देखें-

बता दें कि इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) के 527 सैनिक शहीद हुए थे और 1,300 जवान घायल हुए थे। युद्ध के नतीजों से साफ था कि भारतीय सेना को कम नुकसान हुआ था जबकि पाकिस्तानी सेना को हमसे आठ गुना ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा था।