Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Kargil War: प्वाइंट 4875 में दफन हैं दुश्मन के कई सैनिक, जानें क्या हुआ था तब

File Photo

Kargil War: आठ पाक सैनिकों के शव धार्मिक रीति रिवाज के साथ दफना दिए गे। बाद में कई शवों को कब्रों से निकाल कर लौटाया भी गया था। 

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तान को बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस युद्ध के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया था जब भारतीय सेना (Indian Army) ने मानवता की मिसाल पेश की थी।

भारतीय सैनिकों ने कई पाक सैनिकों को पूरे सम्मान के साथ दो गज जमीन दी थी। दो नागा रेजीमेंट के कमान अधिकारी रहे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डीके वडोला ने इस युद्ध से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया है।

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने जारी की 14 पन्नों की बुकलेट, जानें पूरा मामला

वे बताते हैं कि युद्ध जब अपने चरम पर था तब पाकिस्तानी सेना के आग्रह पर भारतीय सेना द्वारा कब्र से निकाल कई सैनिकों के शव लौटाए थे। इन्हें प्वायंट 4875 पर दफनाया था। अब भी वहां पर दुश्मन के कई सैनिक दफन हैं।

वे आगे बताते हैं, “15 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़े गए इस युद्ध में एक वक्त ऐसा भी आया जब ट्विन बंप पर पहुंच कर हमने दुश्मनों पर धावा बोल दिया था। इस हमले के दौरान हमारे 15 सैनिक तो दुश्मनों के आठ सैनिक मार गए थे। हमने पाकिस्तान के इन सैनिकों को दफन कर दिया था। हालांकि बाद में पाकिस्तानी सेना की ओर से अग्राह करने पर शवों को वापस लौटा दिया गया था।”

ये भी देखें-

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डीके वडोला के मुताबिक, “आठ पाक सैनिक के शव धार्मिक रीति रिवाज के साथ दफना दिए। बाद में कई शव कब्रों से निकाल लौटाए भी गए थे। इस युद्ध में पाकिस्तन ने हमारे से धोखा किया था लेकिन भारतीय सेना ने मानवता की मिसाल पेश की थी।”