Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Kargil War: शहीद सतबीर सिंह की शहादत से प्रेरणा लेकर बेटा भी सेना में हुआ भर्ती, जानें आखिरी पत्र में क्या कहा था

Kargil War (File Photo)

Kargil War: शहीद सतबीर सिंह ने शहादत से महज 15 दिन पहले ही अपनी पत्नी को खत लिखा था। उनकी पत्नी के मुताबिक, खत में उन्होंने गेहूं कटाई शुरू होने से पहले आने की बात कही थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लड़े गए कारगिल युद्ध (Kargil War) में इंडियन आर्मी के जवानों ने अपना पूरा दमखम दिखाया था। पाकिस्तानी सेना को हर मोर्चे पर धूल चटाई गई थी। इस युद्ध में दोनों देशों के जवान मारे गए थे, जैसा कि हर युद्ध में होता है। ऐसे ही एक जवान थे हरियाणा के गांव बरोदा निवासी सतबीर सिंह मोर। उन्होंने अपनी शहादत से पहले दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाया था।

20 दिसंबर, 1968 को जन्में सतबीर सिंह काफी बहादुर थे। 19 वर्ष की उम्र में 24 दिसंबर, 1987 को सेना में भर्ती हो गए थे। 31 मार्च, 1999 को पाकिस्तानी फौज से लोहा लेते हुए वे शहीद हो गए थे। शहीद सतबीर सिंह की शहादत से प्रेरणा लेकर उनका बेटा सतपाल मोर भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा में लगा हुआ है। वह सेना की जाट रेजीमेंट में भर्ती हुआ है।

आज ही के दिन हुई थी LTTE के चीफ प्रभाकरन की मौत, इस संगठन ने की थी राजीव गांधी की हत्या

सतबीर सिंह ने शहादत से महज 15 दिन पहले ही अपनी पत्नी को खत लिखा था। उनकी पत्नी के मुताबिक, खत में उन्होंने गेहूं कटाई शुरू होने से पहले आने की बात कही थी। उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि उनकी छुट्टी को हाईकमान ने मंजूर कर लिया है और वह जल्द परिवार के बीच में होंगे। लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। जिस दिन उन्हें घर पहुंचना था, उससे एक दिन पहले ही वह शहीद हो गए थे।

ये भी देखें-

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद को लेकर अक्सर झड़प होती रही हैं। अबतक दोनों देशों के बीच चार युद्ध भी लड़े जा चुके हैं। 1948, 1965 और 1971 में भी भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना जंग के मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ उतर चुकी हैं।