Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

War of 1971: पाकिस्तान में जहां भारतीय सेना ने खून बहाया, उस जगह की मिट्टी बोतल में भर लाए थे जवान

फाइल फोटो।

War of 1971: सेना (Indian Army) के जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को घसीट-घसीटकर मारा था। सेना ने पर्वत अली की चोटी पर तिरंगा फहराया था। यह भयानक युद्ध नया छौर क्षेत्र में हुआ था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में लड़े गए भीषण युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तानी सैनिकों को भगा-भगाकर मारा था। इस युद्ध में हमारे जवानों ने ऐसा पराक्रम दिखाया था, जिसकी मिसाल दी जाती है। युद्ध से जुड़ी कई जानकारियां, हथियार, सैनिकों की वर्दी, दुश्मनों के हथियार आदि आज भी भारतीय सेना की महार रेजीमेंट के संग्रहालय में सुरक्षित हैं।

युद्ध के दौरान शहीद जवानों का जहां खून बहा था, उस जगह से जवान बोतल में भरकर मिट्टी ले आए थे। ये जगह पाकिस्तान में ही थी। युद्ध में कई जवानों ने अपनी शहादत दी थी। बोतल में बंद यह मिट्टी आज भी मेंट के संग्रहालय में सुरक्षित है। युद्ध के दौरान महार रेजीमेंट के जवान पाकिस्तानी सीमा से 85 किलोमीटर अंदर तक घुस गए थे।

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने आतंकी को कराया सरेंडर तो पिता ने पकड़ लिए जवानों के पैर, वीडियो वायरल

सेना (Indian Army) के जवानों ने वहां पाकिस्तानी सैनिकों घसीट-घसीटकर मारा था। सेना ने पर्वत अली की चोटी पर तिरंगा फहराया था। यह भयानक युद्ध नया छौर क्षेत्र में हुआ था। यह मरुस्थलीय क्षेत्र है। इस दौरान शहीदों को नमन करने के लिए उनके साथी जवान बोतल में मिट्टी भरकर ले आए थे।

ये भी देखें-

युद्ध से इस बोतल का क्या संबंध है, इस बारे में भी जानकारी दी गई है। ये बोतल आज भी हमारे जवानों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। बता दें कि महार रेजिमेंट इंडियन आर्मी (Indian Army) की एक इन्फैन्ट्री रेजिमेंट है। यह एकमात्र रेजिमेंट है, जिसे भारत के सभी समुदायों और क्षेत्रों के सैनिकों को मिलाकर बनाया गया है। इस रेजीमेंट के जवान दुश्मन पर कहर बनकर टूट पड़ते हैं।