Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

लंबी यात्रा के दौरान खाने की ये चीजें साथ रखते हैं सैनिक, ताकत के साथ मिलती है भरपूर ऊर्जा

Indian Army Diet: लंबी यात्रा के दौरान जवानों के पास स्पेशल तरह की डाइट होती है जिसे सत्तू की लिट्टी कहते हैं। सत्तू की लिट्टी के बेहद ज्यादा फायदे होते हैं। इसके अलावा सैनिक कडबोली जैसी डिश को भी अपने साथ लंबी यात्रा के दौरान ले जाते हैं। 

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान दिन रात कड़ी मेहनत कर देश की रक्षा में लगे रहते हैं। किसी भी खतरे से निपटने के लिए दिमागी और शारीरिक तौर पर फिट होना जरूरी होता है। इसमें खान-पान की अहम भूमिका होती है। सैनिक अपनी फिटनेस और डाइट पर खासा ध्यान देते हैं। जवानों को हर वह चीज मुहैया करवाई जाती है जिनसे उन्हें भरपूर ऊर्जा मिल सके।

Kargil War: जंग के वक्त सैनिक को मदद कैसे मिल पाती है? नायक दीपचंद की जुबानी जानें उनका अनुभव

लंबी यात्रा के दौरान जवानों के पास स्पेशल तरह की डाइट होती है, जिसे सत्तू की लिट्टी कहते हैं। सत्तू की लिट्टी के बेहद ज्यादा फायदे होते हैं। इसके अलावा सैनिक कडबोली जैसी डिश को भी अपने साथ लंबी यात्रा के दौरान ले जाते हैं। भूख लगने पर इसे बिना तरी के स्नैक्स की तरह भी खाते हैं।

ऐसे बनती है सत्तू की लिट्टी

गर्म पानी में गुड़ और सत्तू का आटा मिलाते हैं। लिट्‌टी के लिए दरदरा पिसा आटा गूंथकर उसमें सत्तू का घोल भरते हैं और लोई बनाकर गोबर के कंडे में सेंकते हैं। इसके बाद इसे जरूरत पड़ने पर खाया जा सकता है।

ये भी देखें-

खास बात यह है कि यह पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरा होता है। सत्तू आयरन से भी भरपूर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है और सूजन को कम कर सकता है।