Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

सेना के जवानों को मिलता है वॉकी-टॉकी, सुरक्षा में इसकी है अहम भूमिका

वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करता सेना का एक जवान। फाइल फोटो

Indian Army: विपरीत परिस्थितियों में अपने इलाके की स्थिति की बारीकी जानकारियां जवान इसके जरिए ही एक दूसरे से शेयर करते हैं। इस वॉकी टॉकी की खासियत यह होती है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह लंबे समय तक चल सकता है।

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान दुश्मनों के नेस्तनाबूद करने के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार रहते हैं। सरहद पर दुश्मनों पर पैनी नजर रखी जाती है। किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए मुस्तैदी से नजर रखना महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए सेना के जवानों को कई तरह के उपकरण दिए जाते हैं।

इन उपकरणों के जरिए हमारे वीर सपूत देश की रक्षा और दुश्मनों को नेस्तनाबूद करने में इस्तेमाल करते हैं। जवानों को मिलने वाला ऐसा ही एक उपकरण वॉकी-टॉकी भी होता है। इसके जरिए जवान एक दूसरे से बातचीत करते हैं और सूचनाओं का आदान प्रदान करते हैं। युद्ध के समय तो इसकी अहमियत कई गुणा बढ़ जाती है।

जवानों को मिलता है पिट्ठू बैग, डिफेंस फैब्रिक से बना होता है

विपरीत परिस्थितियों में अपने इलाके की स्थिति की बारीकी जानकारियां सेना (Indian Army) के जवान इसके जरिए ही एक दूसरे से शेयर करते हैं। इस वॉकी टॉकी की खासियत यह होती है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह लंबे समय तक चल सकता है।

ये भी देखें-

इसके अंदर दमदार बैटरी लगाई जाती है। इसके साथ ही कनेक्शन भी काफी बेहतरीन होता है जिससे नेटवर्क की दिक्कत नहीं होती। भारतीय सीमाएं ऊंची पहाड़ियों पर हैं, लेकिन इनके जरिए आराम से सूचनाओं का आदान-प्रदान हो जाता है।