जवानों को मिलता है पिट्ठू बैग, डिफेंस फैब्रिक से बना होता है ये

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान दुश्मनों को छलनी करने के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तत्पर रहते हैं। किसी भी देश की सेना तभी मजबूत मानी जाती है जब उसे सारी सहुलियतें दी जाएं। सेना के जवान दिन रात कड़ी मेहनत कर सरहद की रक्षा करते हैं।

Indian Army

Indian Army: पहाड़ों पर ट्रैंकिंग के दौरान जवानों के कंधे पर यह फिट बैठे इसके लिए इसके पट्टों को काफी चौड़ा और आरामदायक बनाया जाता है।

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान दुश्मनों को छलनी करने के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तत्पर रहते हैं। किसी भी देश की सेना तभी मजबूत मानी जाती है जब उसे सारी सहुलियतें दी जाएं। सेना के जवान दिन रात कड़ी मेहनत कर सरहद की रक्षा करते हैं।

ऐसे में किसी भी देश की सरकार का पहला दायित्व यही होना चाहिए कि उनके वीर सपूत बिना किसी परेशानी के रहें। सरहद पर दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है ऐसे में जवानों को पहले से ही तैयार रहना होता है।

उत्तराखंड का मेजर सोमनाथ आर्मी ग्राउंड, जानें इसकी खासियत

सेना (Indian Army)  के जवानों को खुद की हिफाजत करने और साजो-सामान रखने के लिए पिट्ठू बैग दिया जाता है। यह डिफेंस फैब्रिक से बना होता है। जवान इसमें अपनी जरूरत का सामान रखते हैं। खास बात यह है कि यह साइज में बड़ा होता है और इसमें कई सारी पॉकेट होती हैं।

पहाड़ों पर ट्रैंकिंग के दौरान जवानों के कंधे पर यह फिट बैठे इसके लिए इसके पट्टों को काफी चौड़ा और आरामदायक बनाया जाता है। कठिन परिस्थितियों और मौसम में जवानों की मददगार साबित होते हैं। यह सैनिकों को बीहड़ इलाकों में सहायता प्रदान करता है। बारिश के समय इनमें पानी नहीं घुस सकता क्योंकि यह वॉटरप्रूफ होते हैं।

ये भी देखें-

भारतीय सेना (Indian Army) की एलीट कमांडो यूनिट और जवान लंबे मिशन पर जाने के लिए इस तरह के बैग्स का इस्तेमाल करते हैं। भारतीय रक्षा मंत्रालय समय-समय पर इस तरह के उन्नत किस्म के बैग को डिलीवर करता रहा है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें