Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बांग्लादेश के साथ इतना लंबा बॉर्डर शेयर करता है भारत, ये हैं विवाद की मुख्य वजहें

सीमा सुरक्षा बल (BSF)।

India Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पहाड़ों, मैदानों, जंगलों और नदियों से होकर गुजरती है। ये सरहदी इलाके सघन आबादी वाले हैं और इसकी सुरक्षा का जिम्मा सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के पास है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध हुआ था। इस युद्ध में भारतीय सेना को जीत हासिल हुई थी। इस जीत के बाद पाकिस्तान का एक प्रांत यानी पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर विश्व के नक्शे पर बांग्लादेश बनकर उभरा था।

यानी की इस युद्ध में भारतीय सेना की जीत की घंटी बजते ही पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश का गठन हुआ था। पूर्वी पाकिस्तान में उन दिनों पाकिस्तान ने जुल्म की सारी इंतेहा पार कर दी थी।

Jharkhand: सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, PLFI के 4 नक्सली गिरफ्तार

बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश और और दोनों आपस में 4096.7 किलोमीटर लंबा बॉर्डर शेयर करते हैं। भारत-बांग्लादेश सीमा पहाड़ों, मैदानों, जंगलों और नदियों से होकर गुजरती है। ये सरहदी इलाके सघन आबादी वाले हैं और इसकी सुरक्षा का जिम्मा सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के पास है।

दोनों देश के बीच सीमा विवाद काफी सालों से चला आ रहा है। हालांकि ‘भूमि सीमा करार’ के जरिए दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को कम करने की कोशिश हुई है लेकिन मुद्दे पूरी तरह से हल नहीं हो सके हैं।

सीमा विवाद के अलावा दोनों देशों के बीच विवाद की वजह जल-विवाद, न्यू मूर द्वीप की समस्या, शरणार्थी समस्या, आतंकवाद, भारत विरोधी गतिविधियां आदि के चलते तनाव की स्थिति बनी रहती है। दोनों देशों के 1971 से लेकर अबतक शरणार्थियों की समस्या भी विवाद की वजह है।