Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीविद्या राजन: कारगिल युद्ध के दौरान घायल सैनिकों को पहुंचाया अस्पताल

Flight Lieutenant Sreevidya Rajan

Kargil war 1999: वायुसेना ने कई जवानों को एयरलिफ्ट किया। इस पूरे काम के लिए फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीविद्या राजन (Flight Lieutenant Sreevidya Rajan) ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) लड़ा गया था। इस युद्ध में भारतीय वायुसेना ने बेहद ही अहम भूमिका निभाई थी। असल मायनों में वायुसेना की क्या अहमियत होती है हमें इस युद्ध के जरिए ही पता लग पाया था।

इस युद्ध में वैसे तो हर जवान का अहम योगदान रहा है लेकिन कुछ जवान ऐसे होते हैं जिनका प्रदर्शन इतना लाजवाब होता है, जिसे सालों साल याद रखा जाता है। युद्ध के दौरान दुश्मनों से मोर्चा लेते वक्त हमारे 1,300 से ज्यादा जवान घायल हुए थे।

Indian Navy के बैंड ने कोरोना वॉरियर्स को किया याद, विशाखापत्तनम में किया लाइव शो, देखें PHOTOS

घायल जवानों को अस्पताल तक पहुंचाना बेहद ही चुनौतीपूर्ण था क्योंकि कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर जख्मी जवानों को तुरंत एयरलिफ्ट करना था। ऐसे में वायुसेना ने इसके लिए पूरी मेहनत की और कई जवानों को एयरलिफ्ट किया। इस पूरे काम के लिए फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीविद्या राजन (Flight Lieutenant Sreevidya Rajan) ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना के साथ मिलकर कई जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पतालों तक पहुंचाया था। पाकिस्तानी सेना उन्हें कभी भी अपनी मिसाइलों की जद में ले सकती थी।

ये भी देखें-

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बिना डर के जवानों को एयरलिफ्ट किया और राशन भी पहुंचाया। उनके इस योगदान को हमेशा ही याद रखा जाएगा। दोनों महिला पायलट द्रास और बटालिक की ऊंची पहाड़ियों से जवानों को सुरक्षित वापस लेकर आई थीं। उनकी बहादुरी की मिसालें दी जाती हैं।