Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

इंसास राइफल के नाम से कांप उठते हैं दुश्मन, जानें इसकी खासियत

इंसास राइफल से खौफ खाते हैं दुश्मन।

Indian Army: भारतीय वीर सपूतों के पास कई घातक हथियार हैं, जिनमें से एक हथियार इंसास राइफल (INSAS Rifle) भी है। इस राइफल का नाम सुनते ही दुश्मन थर-थर कांप उठते हैं। सैनिकों के पास मौजूद अन्य सभी राइफल में से यह सबसे घातक मानी जाती है।

किसी भी देश की सेना ताकतवर तभी बनती है जब उसके पास घातक हथियार होते हैं। सेना के पास जितने एडवांस हथियार होंगे, दुश्मनों पर विजय पाना उतना ही आसान होगा। यही वजह है कि अमेरिकी सेना को आज पूरे विश्व में सबसे घातक सेना वाला देश माना जाता है। भारतीय सेना को दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर आर्मी माना जाता है।

भारतीय सेना (Indian Army) के पास भी कई घातक हथियार हैं, जिनमें से एक हथियार इंसास राइफल (INSAS Rifle) भी है। इस राइफल का नाम सुनते ही दुश्मन थर-थर कांप उठते हैं। सैनिकों के पास मौजूद अन्य सभी राइफल में से यह सबसे घातक मानी जाती है।

गणतंत्र दिवस से पहले गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, राष्ट्रीय ध्वज को लेकर कही ये बात

ऐसा इसलिए क्योंकि इस राइफल का कैलीवर 5.56 एमएम का है जो कि इसे काफी तेज बनाता है। रिक्वायल एनर्जी कम होने की वजह से इसकी हैंडलिंग बेहद ही आसान है। इस वजह से सैनिक इससे फायरिंग करने में बेहद सहज महसूस करते हैं। इसमें क्रोम प्लेटेड बोर इंस्टॉल किया जाता है। इसके बैरल में छह-नाली राइफलिंग होती है। राइफल के पीछे का हिस्सा लकड़ी और प्लास्टिक का बना होता है।

ये भी देखें-

इसका डिजाइन एके-47 की तर्ज पर किया गया है जो कि दुनिया की सबसे बेहतरीन राइफल में गिनी जाती है। इस राइफल का पूरा नाम ‘इंडियन स्माल आर्म सिस्टम’ ((INSAS Rifle)है। थल सेना के अलावा अन्य सशस्त्र बल भी इसका इस्तेमाल करते रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में लड़े गए कारगिल युद्ध (KargilWar) के दौरान इसका बखूबी इस्तेमाल किया गया था।