PLA: पीपल्स लिबरेशन आर्मी दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है। इसमें करीब 23 लाख सैनिक हैं। इनमें थल, जल, वायु, रॉकेट फोर्स और रणनीतिक सपोर्ट सेना शामिल हैं। पीपल्स लिबरेशन आर्मी का गठन सन 1 अगस्त, 1927 को किया गया था।
चीनी सेना दुनिया की तीसरी सबसे बेहतरीन सेना मानी जाती है। संख्या और हथियारों के मामले में भी यह भारत से आगे है। चीनी सेना का नंबर अमेरिका और रूस के बाद आता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में चीन दुनिया की सुपर पॉवर होगा और इसमें उसकी सैन्य ताकत का अहम रोल होगा।
पीपल्स लिबरेशन आर्मी चीन (PLA) की सेना का नाम है और इसके पांच घटक यानी अंग हैं। पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) दुनिया की सबसे बड़ी सेना है इसमें करीब 23 लाख सैनिक हैं।
इनमें थल, जल, वायु, रॉकेट फोर्स और रणनीतिक सपोर्ट सेना शामिल हैं। पीपल्स लिबरेशन आर्मी का गठन सन 1 अगस्त, 1927 को किया गया था। इसे रेड आर्मी भी कहा जाता है।
उस समय इसका नाम चाइनीज वर्कर्स ऐंड पीजेन्ट्स रेड आर्मी था। इस सेना को तब चीन के कामगारों और किसानों की लाल सेना की उपाधि हासिल थी। लेकिन वक्त के साथ इसके नाम में भी बदलाव कर दिया गया।
ये भी देखें-
चीनी सेना के हर अंग की भूमिका किसी भी खतरे से निपटने के लिए तय मापदंडों पर काम करती है। चीन का रक्षा बजट अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि चीन कभी भी अपने रक्षा बजट के सही आंकड़ों को दुनिया के सामने नहीं रखता।