Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Jharkhand: पुलिस के शिकंजे में 7 खूंखार नक्सली, इनमें से एक 5 लाख का इनामी

सांकेतिक तस्वीर

झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। अभियान के तहत खूंटी पुलिस को दक्षिणी छोटानागपुर के रीजनल कमेटी के सदस्य जीत राय मुंडा समेत 7 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जीत राय मुंडा 5 लाख का इनामी नक्सली है, जो पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। बता दें कि गिरफ्तार किए गए अन्य नक्सलियों में जोगन पूर्ति उर्फ सुखराम उर्फ मनिका, मांगो पहान, दुखन मुंडा उर्फ साढ़ मुंडा , मनय मुंडा उर्फ एतवा मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, शिव सिंह पहान शामिल हैं। पुलिस ने इन नक्सलियों के घरों से कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं ।