Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Jharkhand: फायरिंग की पोजीशन में रातभर पड़ा रहा 2 लाख के इनामी नक्सली का शव, पुलिस से हुई थी मुठभेड़

सांकेतिक तस्वीर

Naxalites News: पुलिस ने पुनई को मंगलवार शाम ढेर किया था। वह PLFI का नक्सली था। हैरानी की बात ये है कि मारे जाने के बाद भी पुनई उरांव का शव फायरिंग की पोजीशन में पड़ा हुआ था। ठंड में पुनई उरांव का हाथ पूरी तरह से जकड़ गया था।

रांची: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड पुलिस ने हालही में 2 इनामी नक्सलियों (Naxalites) को ढेर किया है। इनमें 2 लाख का इनामी नक्सली पुनई उरांव भी है।

पुलिस ने पुनई को मंगलवार शाम ढेर किया था। वह PLFI का नक्सली था। हैरानी की बात ये है कि मारे जाने के बाद भी पुनई उरांव का शव फायरिंग की पोजीशन में पड़ा हुआ था। ठंड में पुनई उरांव का हाथ पूरी तरह से जकड़ गया था।

COVID-19: देश में बीते 24 घंटे में आए 24,712 नए केस, दिल्ली में तेजी से नीचे आ रहा संक्रमण का ग्राफ

हालांकि फायरिंग की पोजीशन में उसके हाथ से बंदूक छूट गई थी। दरअसल मुठभेड़ में पुनई मारा गया था, लेकिन पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

पुनई के शव के पास फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची थी और उसके द्वारा लगातार साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।

बता दें कि सूबे के पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने बुधवार को ट्वीट कर अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया था और लोगों से अपील की थी कि वे अपराधियों और नक्सलियों के बारे में सूचना दें और पुलिस का सहयोग करें।