Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: पुलिस को बड़ी कामयाबी, PLFI का एरिया कमांडर और 2 लाख का इनामी पुनई उरांव ढेर

सांकेतिक तस्वीर

पीएलएफआई (PLFI) के इस नक्सली के मारे जाने के बाद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को गहरी चोट पहुंची है। बता दें कि पुनई उराव पार्टी सुप्रीमो दिनेश गोप का विश्वसनीय आदमी था

रांची: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर पुनई उरांव को मार गिराया है।

PLFI का ये नक्सली, रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया था। झारखंड पुलिस ने इस नक्सली के ऊपर 2 लाख रुपए का इनाम रखा था। अब उसके मारे जाने पर कहा जा रहा है कि ये PLFI के एक युग का अंत है।

इस मामले की पुष्टि रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने की है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की रणनीति के तहत इस नक्सली को मार गिराया गया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपनी रणनीति बनाई और कार्रवाई की।

Jammu Kashmir DDC Elections Results: सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी BJP, गुपकार गठबंधन को मिली 112 सीटें

पीएलएफआई के इस नक्सली के मारे जाने के बाद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को गहरी चोट पहुंची है। बता दें कि पुनई उराव पार्टी सुप्रीमो दिनेश गोप का विश्वसनीय आदमी था और दिनेश के कहने पर रांची समेत झारखंड के कई महानगरों के व्यवसायियों को धमकाने और लेवी वसूलने का काम करता था।

पुनई पर झारखंड के रांची, खूंटी और अन्य जिलों के थानों में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी।

पुनई के मारे जाने के बाद पुलिस के रडार पर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए रणनीति बना रही है।

बता दें कि रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, नक्सलियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई करने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। नक्सलियों के खिलाफ उनकी रणनीति और कार्रवाई बाकी अधिकारियों से काफी अलग है। गिरिडीह में बिना खून-खराबे के उन्होंने 14 से ज्यादा नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया था।