Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: 10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक के सरेंडर करने की खबर, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

Maharaj Pramanik

नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक (Maharaj Pramanik) को माओवादी संगठन ने हालही में बाहर का रास्ता दिखा दिया था और संगठन को धोखा देने का आरोप लगाया था।

जमशेदपुर: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक (Maharaj Pramanik) ने सरेंडर कर दिया है। महाराज प्रमाणिक नक्सली संगठन भाकपा माओवादी में बीते 13 साल से सक्रिय था।

हालांकि अभी उसके सरेंडर करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि ये नक्सली सरेंडर कर सकता है।

राजस्थान: बाड़मेर में गिरा भारतीय वायुसेना का मिग-21 फाइटर जेट, पायलट सुरक्षित

दरअसल नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक (Maharaj Pramanik) को माओवादी संगठन ने हालही में बाहर का रास्ता दिखा दिया था और संगठन को धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही महाराज प्रमाणिक को अपनी जान का खतरा नजर आ रहा था इसीलिए उसने सरेंडर कर दिया।

महाराज प्रमाणिक ईचागढ़ प्रखंड के दारूदा गांव का रहने वाला है। भाकपा माओवादी दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने उसके सरेंडर करने की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने उसके सरेंडर की पुष्टि नहीं की है।