Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

भाकपा माओवादी का पूर्व एरिया कमांडर प्रेम मांझी गिरफ्तार, कई नक्सली वारदातों में रहा है शामिल

सांकेतिक तस्वीर।

सारण: नक्सली (Naxalite) संगठन के पूर्व एरिया कमांडर प्रेम मांझी को बिहार में सारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। नक्सली के खिलाफ कई थानों में 2 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

प्रेम मांझी काफी शातिर है और वह अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में पहले ही जमानत ले चुका है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने उसे दरियापुर में 2018 में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- Coronavirus Update: देश में 69 लाख से ज्यादा हुए कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 70,496 नए केस

प्रेम मांझी पर सबसे पहले 2002 में एक हत्या का आरोप था। इसके बाद वह नक्सली (Naxalite) संगठन से जुड़ गया और उसने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया। वह नक्सली हमले करने और लेवी वसूलने में माहिर था। वह भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का एरिया कमांडर रह चुका है।

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रेम मांझी की गिरफ्तारी हुई है।

अपने खिलाफ चल रहे अभियानों से नक्सली बौखलाए हुए हैं और लगातार साजिशें रच रहे हैं।

ये भी देखें-