Coronavirus Update: देश में 69 लाख से ज्यादा हुए कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 70,496 नए केस

देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण के मामलों ने देश में 69 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

Coronavirus

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, कोरोना (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। यहां अबतक 78 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इनमें से 50 लाख 20 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं और 2 लाख 17 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना (Coronavirus) के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण के मामलों ने देश में 69 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। बीते 24 घंटे में 70,496 नए केस सामने आए हैं और 964 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना (Coronavirus) के कुल मामले 69,06,152 हैं, जिनमें 8,93,592 एक्टिव केस हैं। 59,06,070 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 1,06,490 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़ा स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया है।

देश में 8 अक्टूबर तक कोरोना के 8,46,34,680 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 11,68,705 सैंपल कल टेस्ट किए गए। ये जानकारी ICMR ने दी है।

बता दें कि अमेरिका और ब्राजील में भी कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका में बीते 24 घंटे में 56,653 नए मामले आए हैं और 957 लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 27,182 नए केस आए हैं और 730 लोगों की मौत हुई है। दोनों देशों में पिछले चौबीस घंटे में 83 हजार मामले सामने आए हैं।

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। यहां अबतक 78 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इनमें से 50 लाख 20 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं और 2 लाख 17 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Nobel Prize In Literature: साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए लुईस ग्लूक को मिला नोबेल पुरस्कार

वहीं कोरोना से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील है। यहां संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है और एक लाख 49 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।

अमेरिका और ब्राजील में दुनिया के 36% कोरोना के मामले हैं। हालांकि कोरोना के रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। अमेरिका में 50.20 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत में भी 59 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। यानी भारत में रिकवरी रेट 85 फीसदी है। वहीं ब्राजील में रिकवर हुए लोगों की संख्या करीब 44 लाख है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें