सुरक्षाबल, नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं, अब तक कई नक्सली मारे गए हैं और कई ने सरेंडर किया है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं।
छत्तीसगढ़: राज्य में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस बीच नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ITBP का एक जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गया है। ये बम नक्सलियों (Naxalites) ने प्लांट किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये जवान चार्ली कंपनी की 52वीं बटालियन का था। जवान को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। आईटीबीपी का जवान कोहकमेटा काछपाल रोड पर पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान धमाका हो गया।
बता दें कि सुरक्षाबल, नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं, अब तक कई नक्सली मारे गए हैं और कई ने सरेंडर किया है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं, इसलिए लगातार सुरक्षाबलों पर हमला करने की साजिश रचते रहते हैं।