Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: 8 लाख के इनामी नक्सली सोढ़ी मुया ने किया सरेंडर, 20 से ज्यादा वारदातों को दे चुका था अंजाम

नक्सली की पहचान केरलापाल एरिया कमेटी के सचिव सोढ़ी मुया (Sodhi Muya) के रूप में हुई है। इस बात की जानकारी सुकमा एसपी सुनील शर्मा और सीआरपीएफ डीआईजी योग्यान सिंह ने दी है।

सुकमा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है और इसका असर भी दिखाई दे रहा है। इस बीच नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक नक्सली ने सरेंडर किया है।

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े पहुंचे 3 करोड़ 31 लाख के पार, एक दिन में आए इतने केस

नक्सली की पहचान केरलापाल एरिया कमेटी के सचिव सोढ़ी मुया (Sodhi Muya) के रूप में हुई है। इस बात की जानकारी सुकमा एसपी सुनील शर्मा और सीआरपीएफ डीआईजी योग्यान सिंह ने दी है। इन दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में ही नक्सली ने सरेंडर किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस नक्सली पर 8 लाख रुपए का इनाम था और ये नक्सली 20 से ज्यादा घटनाओं में शामिल था।