सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने 20 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। इसके अलावा, 1710.26 करोड़ की 171 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
झारखंड (Jharkhand) की हेमंत सोरेन सरकार ने 29 दिसंबर, 2020 को एक साल पूरा कर लिया। इस दौरान प्रदेश में कई विकास कार्य हुए। पहली वर्षगांठ पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार ने एक साल पूरे होने पर नौकरियां बांटीं, विकास योजनाएं और हाईटेक सुविधाएं शुरू कीं। इस दौरान राज्य के सभी 24 जिलों में भी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विकास मेले का आयोजन किया गया।
इस मौके पर राज्य में सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक वाहन प्रचार-प्रसार करेगा। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आपके आशीर्वाद से ये सरकार बनी है। एक साल आज पूरे हो रहे हैं। इस राज्य के निर्माण में आदिवासी, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को अहम योगदान रहा है। जिन्होंने झारखंड के लिए बलिदान दिया है, उन्हें नमन करता हूं।
Sushant Singh Rajput: जारी है सुशांत मामले की जांच, CBI ने दी ये अपडेट
सीएम (CM Hemant Soren) ने कहा कि झारखंड ने सीमित संसाधन से कोरोना का मुकाबला किया। पुलिस एवं ग्रामीण महिला समूह की मदद से इससे छुटकारा पाने की कोशिश की है। देश के दूसरे-तीसरे राज्यों में झारखंड शुमार है, जिसने कोरोना का डटकर मुकाबला किया।
बढ़ेगी मनरेगा की मजदूरी
एक साल पूरे होने पर राज्य सरकार ने मनरेगा की मजदूरी बढ़ाने का फैसला किया है। इसे बढ़ाकर तीन सौ रुपये किया जाएगा। इसके अलावा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सभी पद स्वीकृत किए गए हैं। यहां इसी साल से पढ़ाई शुरू होगी। इसके अलावा पांच लाख और लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाएगा। झारखंड के ग्रामीण इलाके में खेल का मैदान विकसित किया जा रहा है। यहां चेंजिंग रूम की सुविधा भी होगी। वन उपज को बाजार और उचित मूल्य के लिए फेडरेशन का गठन किया जाएगा। 77347 का वन पट्टा तैयार किया गया है।
ट्राइबल यूनिवर्सिटी की सौगात
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) कहा कि मार्च से पहले ट्राइबल यूनिवर्सिटी की सौगात मिल जाएगी। पशुधन योजना के जरिए गरीबों व किसानों को एटीएम देने की कोशिश की गयी है। झारखंड मछली निर्यात करने की दिशा में प्रयासरत है। जेपीएससी का नया कैलेंडर जारी होगा और लगातार नियुक्ति की जाएगी। अगले वर्ष के पहले सप्ताह से जेपीएससी नियुक्ति प्रक्रिया आरम्भ कर देगा। अनुबंधकर्मियों की मांगों को लेकर कमेटी गठित की गई है। स्थायी समाधान को लेकर सरकार प्रयासरत है।
विदेश में पढ़ रहे छात्रों को स्कॉलरशिप
पलामू प्रमंडल के लोगों को 20 घंटे बिजली मिल रही है। पहले बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान थे। हर जिले में मॉडल स्कूल (सीबीएसई से संबद्ध) संचालित किया जाएगा। विदेश में पढ़ रहे छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। खनिज संपदा के अलावा झारखंड में कई ऐसी संपदाएं हैं, जिसके बलबूते झारखंड आत्मनिर्भर बन सकता है। यहां पर्यटन एवं खिलाड़ियों की फौज है। झारखंड में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की जाएगी।
कृषि ऋण माफी योजना का शुभारंभ
इसके अलावा अब 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी वर्ग के लोगों को 1000 रुपये पेंशन की राशि डीबीटी से सीधे राशि अकाउंट में भेज दी जाएगी। सार्वभौमिक वृद्ध कल्याण योजना पेंशन योजना के तहत 1000 रुपया प्रति माह 60 वर्ष के ऊपर के लाभुकों को बैंक खाते में पैसा भेजा जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इस मौके पर झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया।
89 विद्यालय एवं छात्रावास का उद्घाटन
इसके अलावा, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का शुभारंभ किया। स्वरोजगार के जरिए स्वावलंबी बनाने का दिशा में सरकार की ये पहल की गई है। झारखंड के 15 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड दिया जाएगा। इसके तहत इन्हें हर माह पांच किलो अनाज दिया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन ने 89 विद्यालय एवं छात्रावास का उद्घाटन किया। 136 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया है।
महिला हेल्पलाइन 181 की शुरुआत
इस दौरान 27 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। 80 करोड़ की लागत से इनका निर्माण किया गया है। इस मौके पर झारखंड की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए महिला हेल्पलाइन 181 शुरू किया गया। NDDB और झारखंड सरकार कर बीच पांच साल के लिए एमओयू किया गया। हेमंत सोरेन सरकार की पहली वर्षगांठ पर झारसेवा अभियान का उद्घाटन किया गया। अब जाति, आवासीय समेत अन्य प्रमाण पत्रों को लेकर परेशानी नहीं होगी। तय समय में सेवा का लाभ मिलेगा।
फसल राहत योजना का शुभारंभ
झारखंड राज्य फसल राहत योजना का शुभारंभ सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने किया। झारखंड राज्य फसल राहत योजना का शुभारंभ हुआ। फसल नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। वित्त वर्ष 2021 में योजना के अंतर्गत 100 करोड़ की राशि का प्रावधान है।
30 पेयजलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास
सखी मंडल की दीदियों को सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ऋण की राशि दी। 30,000 सखी मंडलों को 300 करोड़ की राशि बैंक लिंकेज के जरिए दिया गया। 30 पेयजलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया गया। हेमंत सोरेन सरकार की ओर से 80 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जामताड़ा के नारायणपुर में ग्रिड का शिलान्यास किया गया। नारायणपुर (जामताड़ा) में 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का शिलान्यास ऑनलाइन किया गया।
171 योजनाओं का शिलान्यास
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने 20 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। इसके अलावा, 1710.26 करोड़ की 171 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों को कार की चाबी सौंपी गई। खिलाड़ी कल्याण कोष के तहत खिलाड़ियों को सहायता राशि दी गई।
नई खेल नीति का अनावरण
झारखंड की नई खेल नीति का अनावरण किया गया। खेल और खिलाड़ियों के विकास की दिशा में अहम कदम है। झारखंड की नई सीएसआर नीति का विमोचन किया गया। इससे झारखंड के पिछले इलाकों को विकसित करने में मदद मिलेगी। झारखंड के युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशिया छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। हर साल 10 अनुसूचित जनजाति के बच्चों को इसका लाभ दिया जाएगा।