Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बिहार: सड़कों से जुड़ेंगे औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित इलाके, 91 करोड़ की लागत से बनेंगी ये 2 सड़कें

File Photo

इन सड़कों के निर्माण से झारखंड सीमा महाराजगंज से देव होते मेहंदिया तक सड़क निर्माण से नक्सल प्रभावित इलाके (Naxal Affected Areas) के कई गांवों को आवागमन की सुविधा होगी।

बिहार (Bihar) के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले (Naxal Affected Areas) विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) के तहत दो महत्वपूर्ण सड़क की सौगात मिली है। सड़क निर्माण को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। दोनों सड़कों के निर्माण में 91 करोड़ की लागत आएगी।

पहली सड़क औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ एनएच-139 झारखंड की सीमा महाराजगंज से बनेगी। महाराजगंज से होकर यह सड़क देव प्रखंड के बालूगंज, बेढ़नी, देव, सदर प्रखंड के ओरा, सोखेया, बधोई रेलवे स्टेशन, गोह प्रखंड के देवहरा, हसपुरा के बघोइकला, बराही, देवकुंड होते हुए अरवल जिले के केयाल मेहंदिया होते हुए पटना मुख्य पथ में जुड़ेगी।

छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों ने वारंटी नक्सली को दबोचा, एंटी नक्सल अभियान के तहत मिली कामयाबी

करीब 74 किमी की यह सड़क चार पैकेज में करीब 75 करोड़ पांच लाख की लागत से बनेगी। वहीं, दूसरी सड़क दाउदनगर से हसपुरा तक करीब 14.3 किमी बनेगी। करीब 15 करोड़ 95 लाख से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। दोनों सड़क का निर्माण साढ़े पांच मीटर चौड़ा होगा। दोनों सड़क का निर्माण को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।

इन सड़कों के निर्माण से झारखंड सीमा महाराजगंज से देव होते मेहंदिया तक सड़क निर्माण से नक्सल प्रभावित इलाके (Naxal Affected Areas) के कई गांवों को आवागमन की सुविधा होगी। फिलहाल यह सड़क सिंगल है और जर्जर है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है।

ये भी देखें-

यह सड़क एंटी नक्सल अभियान (Anti Naxal Operation) के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। सड़क के बन जाने से जीटी रोड से बालूगंज और संडा बाजार के अलावा ढिबरा थाना सीधा जुड़ जाएगा। भलुआही एसएसबी कैंप के सुरक्षाबलों को भी जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी।