Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Republic Day 2021: इस बार सबकी निगाहें होंगी राफेल की ‘वर्टिकल चार्ली’ फॉर्मेशन पर, जानें क्या है ये

Vertical Charlie Formation (File Photo)

गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट के दौरान राफेल ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ (Vertical Charlie Formation) में उड़ान भरेगा।

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर राजपथ पर भारतीय सेना (Indian Army) हमेशा की तरह इस बार भी अपनी ताकत दिखाएगी, लेकिन इस बार का ये कार्यक्रम थोड़ा अलग होगा। इस दशक के पहले गणतंत्र दिवस (Republic Day) में कुछ खास भी होने जा रहा है।

साथ ही इस बार परेड में कोई चीफ गेस्ट नहीं होगा, लेकिन हर किसी की निगाहें इस बार राफेल फाइटर जेट्स (Rafale Fighter Jets) पर टिकी रहेंगी। कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के चलते इस बार हमारे सैनिक परेड के दौरान मास्क में नजर आएंगे।

Republic Day Parade 2021 LIVE: राजपथ पर राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, कुछ देर में होगी परेड

गणतंत्र दिवस का परेड (Republic Day Parade 2021) इस बार बिहार की भावना कंठ देश की पहली महिला फाइटर पायलट (Woman Fighter Pilot) के तौर पर परेड में शमिल होंगी। साल 2018 में एयरफोर्स (Indian Air Force) की पहली महिला फाइटर पायलट्स के रूप में उनकी तैनात हुईं थी। भावना कंठ फिलहाल लाइट कोमबैट हेलीकॉप्टर सुकोई-30 उड़ाती हैं।

लेकिन सबसे खास होगा राफेल का प्रदर्शन। इस बार परेड में भारतीय वायु सेना की शान राफेल भी शामिल किया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब राफेल का सार्वनजिक प्रदर्शन होगा। इस बार के परेड में एयरफोर्स के 42 एयरक्राफट हिस्सा लेंगे। लेकिन हर किसी की निगाहें राफेल पर टिकी रहेंगी। राफेल के साथ-साथ मिग-29 फाइटर राजपथ पर अपने कारनामे दिखाएंगे।

जम्मू कश्मीर: कठुआ में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, एक पायलट शहीद, दूसरे की हालत गंभीर

गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट के दौरान राफेल ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ (Vertical Charlie Formation) में उड़ान भरेगा। ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है और ऊपर की तरफ जाता है। फिर विमान सबसे ऊंचाई पर जाने से पहले कलाबाजी करता है।

लड़ाकू विमान जब दुश्मन का सामना करते हैं, तो उसका सफाया करने के साथ-साथ खुद को बचाने के भी प्रयास करते रहते हैं। हर पायलट अपने विमान को बचाने के लिए कई तरह के करतब करता है, ताकि दुश्मन का सीधा निशाना उसके विमान पर ना लग सके। इन्हीं में से एक फॉर्मेशन का नाम ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ (Vertical Charlie Formation) है।

ये भी देखें-

इस फॉर्मेशन के दौरान राफेल जब उड़ान की शुरुआत करेगा, तब वह जमीन के काफी करीब होगा। फिर अचानक ही बिल्कुल ऊंचाई की ओर रुख करेगा और ऊपर ही जाता जाएगा। इस दौरान कुछ रोशनी भी छोड़ी जाएगी, जो करतब के साथ-साथ खुद को बचाने की एक नीति भी है। अधिक ऊंचाई में जाने के बाद राफेल लड़ाकू विमान कई बार हवा में ही पलटी मारेगा और अपना दम दिखाएगा। इसे ही ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ (Vertical Charlie Formation) कहा जाता है।