Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Kozhikode Plane Crash: दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत, ऐसे पेश आया हादसा

तेज बारिश के चलते हुए हादसा।

पायलटों ने विमान को उतारने की कोशिश की पर उन्हें मुश्किल लगा। लैंडिंग के दौरान विमान पूरी रफ़्तार में था। इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया।

शुक्रवार को केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर देर शाम बड़ा विमान हादसा (Kozhikode Plane Crash) हो गया। वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारत आ रहा एयर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल गया। जिसके बाद कॉकपिट (विमान का अगला हिस्सा) टूट कर अलग हो गया। विमान में कुल 190 लोग सवार थे। घायलों को इलाज़ के लिए आस-पास के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डीजीसीए से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था। इस विमान में 190 लोग सवार थे। जिसमें 174 वयस्क यात्री, 10 बच्चे, 04 केबिन क्रू और 2 पायलट थे। केरल में भारी बारिश हो रही थी और विजिबिलिटी 2,000 मीटर थी। इसी दौरान एयर इंडिया का प्लेन रनवे 28 पर उतरने वाला था। पायलटों ने विमान को उतारने की कोशिश की पर उन्हें मुश्किल लगा। जिसके बाद उन्होंने दो बार चक्कर लगाए और रनवे 10 पर विपरीत दिशा से आए। लैंडिंग के दौरान विमान पूरी रफ़्तार में था। इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया।

इस कारण से हुआ Kozhikode Plane Crash, अलग है यहां का रनवे

इस विमान हादसे में 170 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि 2 पायलट समेत कुल 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह हादसा 7 अगस्त, शुक्रवार को शाम 7.41 बजे हुआ। हादसे के बाद स्थानीय नागरिक, पुलिस और बचाव कर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार तेज आवाज़ सुनकर वह एयरपोर्ट की ओर भागे। वहां पहुंचे तो चारों तरफ़ चीख पुकार मची थी। लोग खून से लतफ़त थे, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। कॉकपिट में फंसे पायलटों को कॉकपिट तोड़कर बाहर निकाला गया।

शुरुआती जांच में हादसे का कारण खतरनाक रनवे माना जा रहा है। क्योंकि इस रनवे पर सेंटर लाइट नहीं लगी थी और तेज बारिश भी हो रही थी। जिससे लैंडिंग के दौरान विमान फिसल गया और 35 फुट नीचे गिर गया। इस रनवे पर बड़े जहाज़ नहीं आते हैं, क्योंकि ऐसे रनवे खतरनाक होते हैं। विमान हादसे का मुख्य कारण ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

LAC पर हाई लेवल Alert, आर्मी चीफ ने कहा- आक्रामक रुख अपनाए Indian Army

प्रधानमंत्री मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कोझिकोड में हुए विमान हादसे से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायल जल्द से जल्द ठीक हों ये प्रार्थना है। केरल के सीएम पिनरई विजयन जी से बात की। अधिकारी घटनास्थल पर हैं, प्रभावितों को सभी सहायता मिल रही है।”