Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

शादी की शॉपिंग करने गया TPC का एरिया कमांडर धराया

नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रांची पुलिस की मदद से पलामू पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीपीसी (TPC) के एरिया कमांडर राजेन्द्र कुमार भुइयां उर्फ बादल को गिरफ्तार किया है। एरिया कमांडर अपनी शादी को लेकर रांची में शॉपिंग करने गया था।

गिरफ्तार TPC का एरिया कमांडर।

नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रांची पुलिस की मदद से पलामू पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीपीसी (TPC) के एरिया कमांडर राजेन्द्र कुमार भुइयां उर्फ बादल को गिरफ्तार किया है। एरिया कमांडर अपनी शादी को लेकर रांची में शॉपिंग करने गया था। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि फरवरी में ही नक्सली बादल की शादी हजारीबाग में होनी थी। इसी सिलिसिले में वह शॉपिंग करने के लिए रांची गया था।

पलामू पुलिस, झारखंड जगुआर और रातू थाना की संयुक्त कार्रवाई में एरिया कमांडर बादल को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी रातू थाना क्षेत्र के रिंगरोड साइड से चटकपुर जानेवाली सड़क से हुई। गिरफ्तारी के बाद जिले के पिपरा थाना में पूछताछ के लिए लाया गया। इस गिरफ्तार नक्सली पर पुलिस के साथ मुठभेड़, हाइवा में आग लगाने, मुखिया को पीटने सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सली बादल ने पुलिस को बताया कि वह हुसैनाबाद, हैदरनगर और महुदंड एरिया का टीपीसी (TPC) का एरिया कमांडर है। उसके हथियारबंद साथी छतरपुर, पीपरा और बिहार के टंडवा, औरंगाबाद की पहाड़ी और जंगलों में सक्रिय हैं।

15 साल की उम्र में साल 2015 में वह टीपीसी (TPC)  से जुड़ गया था। वह चतरा के सिमरिया का रहने वाला है। झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) साकेत सिंह की सूचना पर पुलिस को यह कामयाबी मिली। सूचना पर रांची पहुंच कर पलामू पुलिस ने कार्रवाई की। साकेत सिंह ने पलामू एसपी अजय लिंडा को बादल के रांची में होने की सूचना दी थी। बता दें कि 10 दिन पहले भी साकेत सिंह के इनपुट पर पलामू पुलिस द्वारा टीपीसी (TPC) के सबजोनल कमांडर निशांत को रांची से ही गिरफ्तार किया गया था।

पढ़ें: बस्तर में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दो CRPF जवान शहीद

Delhi Assembly Elections Results 2020 Live Updates