Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: दुमका में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, हार्डकोर नक्सली गंगा राय ने किया सरेंडर

गंगा प्रसाद राय (Ganga Rai) ने सरकार की नई दिशा कार्यक्रम के तहत सरेंडर किया। इस दौरान उसे एक लाख रुपए का चेक दिया गया। गंगा प्रसाद राय काठीकुंड थाना क्षेत्र के मझला सरुवापानी गांव का रहने वाला है और साल 2014 में वह नक्सली संगठन से जुड़ा था।

दुमका: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस बीच दुमका पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सरकार की सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर यहां प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सली गंगा प्रसाद राय (Ganga Rai) ने सरेंडर कर दिया है।

बता दें कि दुमका में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की कमर टूटने लगी है। ताला दा की मौत के बाद संगठन कमजोर हो गया है और नक्सली मुख्यधारा की ओर रुख करने लगे हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य गंगा प्रसाद राय (Ganga Rai) ने सरेंडर किया। समाहरणालय स्थित एसपी सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, एसएसबी के डीआईजी टी. दोरजे, दुमका डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अंबर लकड़ा सहित कई सीनियर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गंगा प्रसाद राय ने एक रेगुलर राइफल के साथ सरेंडर किया।

राजस्थान: बाड़मेर की बेटी ने किया सूबे का नाम रोशन, भारतीय सेना में बनीं राज्य की पहली महिला लेफ्टिनेंट

गंगा प्रसाद राय ने सरकार की नई दिशा कार्यक्रम के तहत सरेंडर किया। इस दौरान उसे एक लाख रुपए का चेक दिया गया। गंगा प्रसाद राय काठीकुंड थाना क्षेत्र के मझला सरुवापानी गांव का रहने वाला है और साल 2014 में वह नक्सली संगठन से जुड़ा था।

इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने दी। वहीं एसएसबी के डीआईजी टी. दोरजे ने राह भटक चुके युवाओं को मुख्यधारा में लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि जंगल में हम उन्हें अधिक दिनों तक जीवित नहीं रहने देंगे। डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत तमाम योजनाओं का लाभ गंगा प्रसाद को मिलेगा।