Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: लातेहार में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 4 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी नक्सली गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

गिरफ्तार नक्सली की पहचान मृत्युंजय कुमार सिंह (Mrityunjay Kumar) उर्फ सोनू सिंह के रूप में हुई है। मृत्युंजय सीपीआई माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य है।

लातेहार: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच लातेहार में NIA को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। NIA ने लातेहार में डेढ़ साल पहले 4 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में आरोपी नक्सली को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सली की पहचान मृत्युंजय कुमार सिंह (Mrityunjay Kumar) उर्फ सोनू सिंह के रूप में हुई है। मृत्युंजय सीपीआई माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य है। इस नक्सली को काफी खतरनाक माना जाता है। वह भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर है।

देश-विदेश में स्वदेशी तेजस की धूम, एयरो शो के पहले ही दिन 48 हजार करोड़ की हुई डील

बता दें कि 23 नवंबर 2019 को झारखंड के लातेहार में नक्सलियों ने गश्त पर गए पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

भाकपा माओवादी के नक्सली बाइक से आए थे और पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। नक्सलियों ने जवानों के हथियार भी लूट लिए थे। शुरुआती जांच में इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और चार्जशीट भी दायर की गई थी। इसके बाद जांच NIA को सौंपी गई।