Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: खूंटी पुलिस को बड़ी कामयाबी, लेवी वसूलने आया PLFI का नक्सली गिरफ्तार, दर्ज हैं कई केस

पुलिस की मुस्तैदी की वजह से फगुआ (Naxalites) पकड़ा गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फगुआ लेवी वसूलने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अपनी टीम को उसे पकड़ने के लिए तैनात किया। 

खूंटी: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीएलएफआई के हार्डकोर नक्सली फगुआ मुंडू को गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फगुआ लेवी वसूलने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अपनी टीम को उसे पकड़ने के लिए तैनात किया। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से फगुआ (Naxalites) पकड़ा गया।

झारखंड: नक्सलियों पर नकेल कसने की तैयारी, 12 नक्सलियों पर चलेगा देशद्रोह का केस

पुलिस ने फगुआ के पास से 3 जिंदा गोली, पीएलएफआई की रसीद और मोबाइल समेत एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस ने ये गिरफ्तारी मुरहु थाना क्षेत्र के सरवदा गांव के पास की है।

बता दें कि खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर को इस बात की जानकारी मिली थी कि फगुआ सदवदा गांव में लेवी लेने आ रहा है। इसी के बाद एसपी ने निर्देश दिया और एक टीम बनाई गई। इसी टीम ने फगुआ को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार नक्सली पर खूंटी और चाईबासा जिले में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं।