Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: 25 लाख के इनामी नक्सली को पकड़ने वाले इस IPS अधिकारी को मिलेगा वीरता पदक, 38 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

IPS अनीश गुप्ता

IPS अनीश गुप्ता (IPS Anish Gupta) चाईबासा के एसपी रहे हैं। वर्तमान में वह जैप रांची के समादेष्टा पद पर हैं। उन्हें वीरता पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा जैप वन के जवान राजू सोए को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

रांची: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच नक्सलियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई की वजह से मशहूर हुए IPS अनीश गुप्ता (IPS Anish Gupta) समेत झारखंड पुलिस के 38 पुलिसकर्मी सम्मानित किए जाएंगे।

इन सभी पुलिसकर्मियों को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

भारत-चीन विवाद: 9वें दौर की वार्ता खत्म, भारतीय सेना ने कहा- पूरी तरह से पीछे हटे चीन

बता दें कि IPS अनीश गुप्ता चाईबासा के एसपी रहे हैं। वर्तमान में वह जैप रांची के समादेष्टा पद पर हैं। उन्हें वीरता पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा जैप वन के जवान राजू सोए को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

IPS अनीश गुप्ता, 3 साल पहले जब चाईबासा के एसपी थे, तब उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटिया थानाक्षेत्र के लतार कुंदरीझोर में भीड़ से 25 लाख के इनामी नक्सली संदीप सोरेन उर्फ मोतीलाल सोरेन को गिरफ्तार किया था। इस दौरान फुटबॉल मैच चल रहा था और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। इसे झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी माना गया था। नक्सली संदीप सोरेन के बाकी साथी भीड़ की वजह से भागने में सफल हो गए थे।

यहां देखें पूरी लिस्ट-