Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Exclusive: 7 कुख्यात नक्सलियों पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, इस मामले में हुई कार्रवाई

सांकेतिक तस्वीर।

Exclusive Report: झारखंड (Jharkhand) में इनामी नक्सली (Naxali) अजय उर्फ पतिराम मांझी और अजय महतो सहित सात हार्डकोर नक्सलियों (Hardcore Naxalites) पर देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। इनके खिलाफ आतंकवाद की धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा। बता दें कि गिरिडीह उपायुक्त की लिखित अनुशंसा पर राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए मुहर लगा दी है।

इनके खिलाफ चलेगा मुकदमा: जानकारी के अनुसार, कुख्यात इनामी नक्सलियों (Hardcore Naxalites) कृष्णा हंसदा, रणविजय दा उर्फ रन विजय महतो, नूनूचंद महतो, अजय महतो, राम दयाल महतो उर्फ बच्चन दा, संतोष महतो, पतिराम मांझी उर्फ अनिल दा उर्फ अजय जी पर यह कार्रवाई होगी। ये सारे माओवादी इनामी हैं और झारखंड के गिरिडीह समेत विभिन्न जिलों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम देने में इनका हाथ रहा है।

चीन और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी, जल्द उठाया जाएगा ये कदम

उपायुक्त ने की थी अनुशंसा: बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकर्ता चुड़क सोरेन को गोली मारने के मामले में माओवादियों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। 14 अप्रैल, 2019 को चूड़का को गोली मार दी गई थी। गिरिडीह जिले के डुमरी थाना में दर्ज इस मामले में माओवादियों के खिलाफ यूएपी एक्ट (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया था और उपायुक्त ने 22 अगस्त, 2019 को राज्य सरकार से यह मुकदमा चलाने की अनुशंसा की थी, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने की थी हत्या: डुमरी के जीत कुंडी के कानाडीह में पुलिस का मुखबिर होने के आरोप में नक्सलियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कार्यकर्ता चूड़का सोरेन को गोली मारा था। उसकी पत्नी ने अपने बयान में बताया था कि उसके पति खाना खाने के बाद बरामदे में सो रहे थे। वह भी बच्चों के साथ अपने कमरे में सोने चली गई थीं। रात करीब 10:00 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज पर उसकी नींद खुली तो पति के साथ माओवादियों की बातचीत सुनी थी। माओवादी उनके पति का नाम लेकर गाली गलौज कर रहे थे। पति ने विरोध किया तो माओवादियों ने गोली मार दी, इसके बाद पोस्टर फेंक कर वहां से फरार हो गए।