Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: नक्सल अभियान के खिलाफ पलामू पुलिस की बड़ी सफलता, 1 लाख के इनामी सहित 4 अपराधियों को पकड़ा

प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड के पलामू जिले के डॉल्टनगंज इलाके में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल पूरे जिले में नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक लाख रुपए के इनामी नक्सली (Naxalite) के अलावा तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान ने रची भारत को फिर से दहलाने की साजिश, घुसपैठ की फिराक में 400 आतंकी तैयार

पलामू पुलिस के एसपी संजीव कुमार ने कहा कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा–माओवादी) के एक लाख रुपए के इनामी नक्सली (Naxalite) और कुख्यात अपराधी सरगना डब्लू सिंह गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधी राजू तिर्की गैंग के सदस्य थे और डब्लू सिंह और राजू तिर्की के इशारे पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।

एसपी संजीव कुमार ने कहा कि इनामी नक्सली (Naxalite) गुड्ड् सिंह नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वह पिछले 6 सालों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ नौडीहा बाजार थाने में आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासन ने इसके उपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इसकी गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।