Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Jharkhand: चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या और लूट का आरोपी नक्सली, पहले भी काट चुका है 13 साल की सजा

चतरा से गिरफ्तार कुख्यात नक्सली।

झारखंड (Jharkhand) पुलिस को नक्सलवाद (Naxalism) के खिलाफ एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। झारखंड और बिहार में सक्रिय कुख्यात नक्सली (Naxali) अजय महतो को झारखंड की चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस (Police) ने दो स्टेनगन जैसा देशी कट्टा, एक सिक्सर, सात जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल, नक्सली वर्दी, पाउच, नक्सली पर्चा सहित अन्य सामान बरामद किया है।

इस नक्सली (Naxalite) को प्रतापपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि नक्सली (Naxali) अजय महतो मुख्य रूप से प्रतापपुर और बिहार के गया जिले के मैगरा, इमामगंज, छकरबन्धा, सोहैल, कोठी, रौशनगंज, डोभी, शेरघाटी थाना क्षेत्र के आस-पास के इलाकों में सक्रिय था।

गिरिडीह: हरकतों से आ गए थे आजिज, फरसे से हमला कर ग्रामीणों ने नक्सली कमांडर को उतारा मौत के घाट

उन्होंने आगे बताया कि नक्सली अजय महतो लंबे समय तक टीएसपीसी (TSPC) संगठन में सक्रिय रहा है। वर्तमान में उसने भारत नव निर्माण सेना और बाबा संगठन के नाम पर इलाके में आतंक मचा रखा था। उन्होंने यह भी बताया कि यह नक्सली (Naxali) राजस्थान में हत्या के आरोप में 13 साल की सजा भी काट चुका है। इस नक्सली के ऊपर लूट, बैंक डकैती, रंगदारी, आगजनी, हत्या सहित 10 कांड दर्ज हैं।

नक्सली अजय महतो की गिरफ्तारी पर झारखंड के साथ-साथ बिहार पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। बिहार पुलिस जल्द ही इसे रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों की शिनाख्त करेगी। बता दें कि राज्य में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों की धर-पकड़ जारी है।