Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

जम्मू कश्मीर: कठुआ में बड़ा हादसा, सेना की बैरक ढहने से 2 जवान शहीद, एक घायल

File Photo

घायल जवान को पठानकोट में एडमिट कराया गया है। कहा जा रहा है कि सेना (Indian Army) के जवान बैरक में काम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई। इस हादसे में 2 जवान शहीद हो गए और एक घायल है।

जम्मू कश्मीर: कठुआ में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक आर्मी बैठक के ढहने से 2 जवान शहीद हो गए हैं। एक जवान के घायल होने की भी खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आर्मी (Indian Army) की ये बैरक कठुआ के माछेड़ी में शुक्रवार (25 दिसंबर) को गिरी। घटना शाम 6 बजे के करीब की है।

घायल जवान को पठानकोट में एडमिट कराया गया है। कहा जा रहा है कि सेना (Indian Army) के जवान बैरक में काम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई। इस हादसे में 2 जवान शहीद हो गए और एक घायल है।

भारत के खिलाफ ISI का नया हथियार है अल–उमर–मुजाहिदीन, भारत के प्रमुख शहरों में बड़े आतंकी हमले की योजना

शहीद जवानों में हरियाणा के सूबेदार एसएन सिंह और सांबा के रहने वाले नायक प्रवीण कुमार हैं। घायल जवान का नाम हवलदार मंगल सिंह है।