Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पार कर भारतीय इलाके में घुसने वाली दोनों लड़कियों को वापस भेजा गया पाकिस्तान

Jammu and Kashmir: दोनों लड़कियों की पहचान 17 साल की लाईबा जबैर और 13 साल की सना जबैर के तौर पर हुई थी। सेना ने दोनों लड़कियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया और उन्हें सोमवार को वापस भेज दिया।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में रविवार को पुंछ इलाके से बॉर्डर पार कर भारतीय सीमाक्षेत्र में घुसने वाली दोनों पाकिस्तानी लड़कियों को आज वापस उनके देश भेज दिया गया है। इन लड़कियों को चकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट से अपने देश वापस भेजा गया।

बता दें कि रविवार को सेना ने पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास से पीओके की इन दोनों लड़कियों को पकड़ा था। ये दोनों लड़कियां भारतीय सीमा में प्रवेश कर गई थीं। इसके बाद इन दोनों से कड़ी पूछताछ की गई थी।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके की दो लड़कियों ने अनजाने में सीमा पार की और जम्मू कश्मीर के पुंछ में प्रवेश किया।

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 32,981 नए केस, राजधानी दिल्ली में 69 मरीजों की मौत

दोनों लड़कियों की पहचान 17 साल की लाईबा जबैर और 13 साल की सना जबैर के तौर पर हुई थी। सेना ने दोनों लड़कियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया और उन्हें सोमवार को वापस भेज दिया।