Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

दिल्ली: 19 साल से फरार चल रहा था सिमी का ये खूंखार आतंकी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन सिमी (SIMI) का सक्रिय सदस्य है। देशद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्तता की वजह से इस आतंकी की तलाश की जा रही थी।

नई दिल्ली: आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को 19 साल से फरार चल रहे सिमी (SIMI) दल के सदस्य और आतंकी अब्दुल्लाह दानिश को गिरफ्तार कर लिया।

इस आतंकी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस ने उसका 2 साल तक पीछा किया, तब जाकर सफलता हाथ लगी। आतंकी को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिव कुमार और इंस्पेक्टर कर्मवीर की टीम ने 5 दिसंबर को जाकिर नगर से गिरफ्तार किया।

ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन सिमी (SIMI) का सक्रिय सदस्य है। देशद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्तता की वजह से इस आतंकी की तलाश की जा रही थी।

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 32,981 नए केस, राजधानी दिल्ली में 69 मरीजों की मौत

साल 2020 में दिल्ली की एक कोर्ट ने अब्दुल्लाह को भगोड़ा घोषित किया था। वह 4 साल तक सिमी की मैगजीन इस्लामिक मूवमेंट का चीफ एडिटर था।

वह CAA और NRC के नाम पर लोगों को भ्रमित करता था और वीडियोज वायरल करता था। वह लगातार भीड़ को उकसाता था। भगोड़ा घोषित होने के बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

सिमी के खूंखार आतंकी सुभान तौकीर और सफदर नागोरी का करीबी है अब्दुल्लाह। हालांकि उसकी गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस ने राहत की सांस ली है। अब दिल्ली पुलिस उसके एक सहयोगी की तलाश कर रही है।