Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Corona Update: कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए मामले

file photo

कोरोना (Coronavirus) सैंपलिंग की बात करें तो 30 अप्रैल 2021 तक 28,83,37,385 सैंपल्स टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 19,45,299 सैंपल्स कल टेस्ट किए गए। ये जानकारी ICMR ने दी है। देश में वैक्सीनेशन भी बहुत तेजी से किया जा रहा है। कुल 15,49,89,635 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच खबर मिली है कि देश में अब तक के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 4,01,993 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इन 24 घंटों में 3523 लोगों की मौत हुई है और इस दौरान 2,99,988 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

झारखंड: नक्सलियों पर नकेल कसने की तैयारी, 12 नक्सलियों पर चलेगा देशद्रोह का केस

देश में कोरोना के कुल मामले 1,91,64,969 हैं, जिसमें से 1,56,84,406 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव केस 32,68,710 हैं और कुल 2,11,853 लोगों की मौत हो गई है।

देश में वैक्सीनेशन भी बहुत तेजी से किया जा रहा है। कुल 15,49,89,635 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं अगर कोरोना सैंपलिंग की बात करें तो 30 अप्रैल 2021 तक 28,83,37,385 सैंपल्स टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 19,45,299 सैंपल्स कल टेस्ट किए गए। ये जानकारी ICMR ने दी है।