Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, गुड़से के जंगलों से एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

TSPC Area Commander Naxalite Balwant arrested by Chatra Police II सांकेतिक तस्वीर

दंतेवाड़ा जिले में एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। इस नक्सली (Naxalites) की गिरफ्तारी गुड़से के जंगलों से हुई है, और इसकी पहचान पांडु मुचाकी के रूप में हुई है।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि दंतेवाड़ा जिले में एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

इस नक्सली (Naxalites) की गिरफ्तारी गुड़से के जंगलों से हुई है, और इसकी पहचान पांडु मुचाकी के रूप में हुई है। बता दें कि दंतेवाड़ा में एक तरफ लोन वर्राटू अभियान के तहत नक्सली सरेंडर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है।

इसी ऑपरेशन के तहत कटेकल्याण थाना के बल और डीआरजी की संयुक्त टीम गुड़से गीदम के जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी। तभी एक शख्स जवानों को देखकर भागने लगा।

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर ढेर

जवानों ने जब उसे पकड़ा तो उसकी पहचान एक लाख के इनामी पांडु मुचाकी के रूप में हुई। ये नक्सली कटेकल्याण थाने के 7 मामलों में नामजद है।