Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: भारत बंद के मौके पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मोबाइल टावर में लगाई आग

सांकेतिक तस्वीर

नक्सलियों (Naxalites) ने जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर स्थित पीढापाल गांव में एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। इस टावर से आइडिया और जियो चलता था। इस दौरान नक्सलियों ने टावर को गिराने की भी कोशिश की।

कांकेर: नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के बावजूद नक्सली (Naxalites) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आतंक फैला रखा है। हालही में नक्सलियों ने 26 अप्रैल को अपने साथियों की मौत के विरोध में भारत बंद किया था। इसीलिए नक्सलियों ने इस दिन कई जगहों पर उत्पात मचाया।

नक्सलियों (Naxalites) ने जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर स्थित पीढापाल गांव में एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। इस टावर से आइडिया और जियो चलता था। इस दौरान नक्सलियों ने टावर को गिराने की भी कोशिश की।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारतीय वायुसेना ने किया ऐलान ए जंग, दुनिया के अलग-अलग देशों से ऑक्सीजन टैंकरों की ढुलाई में झोंकी ताकत

नक्सली रविवार रात इस गांव में करीब 60 से 70 की संख्या में पहुंचे थे। इन सभी ने नक्सली वर्दी पहन रखी थी। इसके बाद नक्सलियों ने धान डालकर टावर में आग लगा दी।

एसडीओपी तस्लीम आरिफ ने घटना की पुष्टि की है। इसके अलावा नक्सलियों ने मलांजकुडूंम में पेड़ काटकर रोड भी ब्लॉक कर दी।