Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: अंतागढ़ में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सली हमला, दिया गया मुंहतोड़ जवाब

सांकेतिक तस्वीर

जवानों ने भी नक्सलियों (Naxalites) को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिसके बाद जंगल की आड़ लेकर नक्सली भाग खड़े हुए। इस दौरान जवानों ने एक रायफल और नक्सली सामान बरामद किया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। मिली खबर के मुताबिक, कांकेर जिले के अंतागढ़ इलाके में नक्सली और DRG जवानों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई है। ताडोकी थाना क्षेत्र के मलमेटा गांव के पास ये मुठभेड़ हुई है।

खबर है कि जवानों को इनपुट मिला था कि मौके पर नक्सली (Naxalites) मौजूद हैं। जिसके बाद जवान जब ऑपरेशन पर निकले तो नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

फिर शुरू हुआ प्रवासी मजदूरों का संकट, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से लौटने लगे लोग

जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिसके बाद जंगल की आड़ लेकर नक्सली भाग खड़े हुए। इस दौरान जवानों ने एक रायफल और नक्सली सामान बरामद किया है।

इस घटना की पुष्टि अंतागढ़ के SDOP कौशलेंद्र पटेल ने की है। इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है।