Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सली कमांडर धराया, 6 जवानों की हत्या में था शामिल

छत्तीसगढ़ में पुलिस को एंटी नक्सल (Naxal) अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 12 जनवरी को किरंदुल थाना क्षेत्र के आलनार गांव के पास सुरक्षाबलों ने जनलिशिया कमांडर देवा मुचाकी को गिरफ्तार कर लिया।

सांकेतिक तस्वीर।

छत्तीसगढ़ में पुलिस को एंटी नक्सल अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी। छत्तीसगढ़ के नक्सल (Naxal) प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली (Naxal) कमांडर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 12 जनवरी को किरंदुल थाना क्षेत्र के आलनार गांव के पास सुरक्षाबलों ने जनलिशिया कमांडर देवा मुचाकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल (Naxal) विरोधी अभियान के तहत किरंदुल थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त पर रवाना किया गया था।

आलनार गांव के पास सुरक्षाबलों को देखकर नक्सली देवा वहां से भागने लगा। बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर नक्सली कमांडर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि देवा के खिलाफ क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आग लगाने और 13 फरवरी, 2012 को किरंदुल सीआईएसएफ (CISF) के दल पर गोलीबारी करने की घटना में शामिल होने का आरोप है।

इस घटना में सीआईएसएफ (CISF) के छह जवानों सहित सात लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस घटना में नक्सली मृत जवानों के हथियार भी लूटकर ले गए थे। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों की धर-पकड़ जारी है। सरकार और प्रशासन की ओर से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें: TPC नक्सलियों का उत्पात, मुखिया पति से की मारपीट, धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा