Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड और नक्सली कमांडर विनोद हेमला की मौत, दर्ज हैं 40 से ज्यादा अपराध

नक्सली (Naxalites) को विधायक भीमा मंडावी की हत्या का मास्टरमाइंड माना जाता है। पुलिस का कहना है कि वह दरभा डिवीजन में डीवीसीएम के पद पर था। उस पर 40 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।

सुकमा: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, झीरम घाटी नक्सली (Naxalites) हमले के मास्टरमाइंड और नक्सली कमांडर विनोद हेमला की कोरोना से मौत हो गई है।

बता दें कि इस नक्सली को विधायक भीमा मंडावी की हत्या का मास्टरमाइंड माना जाता है। पुलिस का कहना है कि वह दरभा डिवीजन में डीवीसीएम के पद पर था। उस पर 40 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।

NIA ने भी इस नक्सली पर अलग से 5 लाख का इनाम रखा था। उस पर 25 लाख से ज्यादा का इनाम था। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने विनोद हेमला की मौत की पुष्टि की है।

Kandahar Hijack: अपने लोगों की जान बचाने के लिए आतंकियों को करना पड़ा रिहा, जानें क्या था मामला

कहा जा रहा है कि उसकी मौत सुकमा-बीजापुर इलाके के बॉर्डर पर बसे जंगल में हुई है। बता दें कि 2013 में कांग्रेसी नेताओं के काफिले पर नक्सली हमला हुआ था, इस हमले में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोग मारे गए थे। इस घटना का मास्टरमाइंड नक्सली विनोद हेमला ही था।

मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सली विनोद हेमला जंगल में काफी समय से बीमार चल रहा था और वहीं उसका इलाज भी किया जा रहा था।