Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: 11वीं बटालियन के कांस्टेबल राजकुमार चंद्रा 2 दिन से गायब, नक्सलियों का हाथ होने की आशंका

इस बात की आशंका जताई जा रही है कि राजकुमार चंद्रा केस ( Rajkumar Chandra) में नक्सलियों (Naxalites) का हाथ है। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जांजगीर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चलाए जा रहे तमाम अभियानों के बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जांजगीर का है। यहां से एक जवान बीते 2 दिनों से लापता है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इस केस में नक्सलियों (Naxalites) का हाथ है। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल राजकुमार चंद्रा (Rajkumar Chandra) 2 दिन से गायब हैं। वह 11वीं बटालियन में पोस्टेड हैं और बालोद स्थित अपने घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं लग पा रहा है। उनका मोबाइल भी बंद है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Jharkhand: गिरिडीह में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, 10-10 किलो के 4 केन बम बरामद

साइबर सेल उनकी लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि बीते 70 दिनों में राज्य में 3 जवान लापता हुए हैं, जिनमें से एक का शव भी मिला है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर के SI लापता हुए थे। 2 दिन बाद उनका शव मिला था। नक्सलियों ने उनकी हत्या की थी।

वहीं लापता 2 जवानों का अब तक कोई पता नहीं लगा है। हालांकि इनमें से एक जवान की हत्या की बात नक्सलियों ने कबूली थी, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ, इसलिए पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं करती।