Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Chhattisgarh: बीजापुर में महिला नक्सली गिरफ्तार, लूटपाट की घटना में थी शामिल

बीजापुर में महिला नक्सली गिरफ्तार।

पकड़ी गई आरोपी महिला नक्सली (Woman Naxali) बोदी उर्फ गीता पूनेम है। वह गंगालूर के पुसनार की रहने वाली है। वह नक्सली संगठन की मिलिशिया सदस्य है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में सुरक्षाबलों को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ एक और सफलता मिली है। यहां जवानों ने एक महिला नक्सली (Woman Naxali) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली लूटपाट और मारपीट की घटना में शामिल थी। DRG और महिला कमांडो की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और इस नक्सली को गिरफ्तार किया।

इस महिला नक्सली पर लूटपाट और मारपीट की घटना में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली को पुलिस को सौंप दिया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Bihar: जमुई में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, कई सालों से फरार नक्सली गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, यह गिरफ्तारी गंगालूर थाना क्षेत्र से हुई है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत 25 जून को DRG और महिला कमांडो की संयुक्त टीम पुसनार की ओर निकली थी। इस बीच नक्सली की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जवानों ने घेराबंदी की तो महिला नक्सली (Woman Naxali) उनके हत्थे चढ़ गई।

ये भी देखें-

पकड़ी गई आरोपी महिला नक्सली बोदी उर्फ गीता पूनेम है। वह गंगालूर के पुसनार की रहने वाली है। वह नक्सली संगठन की मिलिशिया सदस्य है। जानकारी के अनुसार, वह 8 अप्रैल को पुसनार के एक ग्रामीण सोमलू पोटम के घर में लूटपाट और मारपीट की घटना में शामिल थी।