Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: सुकमा में बड़ी कामयाबी, 17 बड़ी घटनाओं में शामिल नक्सली कमांडर टाइगर हूंगा गिरफ्तार

ये नक्सली 17 बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। किस्टाराम इलाके की बड़ी घटनाओं में इसी नक्सली (Naxalites) का हाथ था। इसके अलावा पालोड़ी इलाके में एंटी लैंडमाइन व्हीकल ब्लास्ट का मास्टर माइंड भी हूंगा था।

सुकमा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने नक्सली कमांडर टाइगर हूंगा को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है।

ये नक्सली 17 बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। किस्टाराम इलाके की बड़ी घटनाओं में इसी नक्सली (Naxalites) का हाथ था। इसके अलावा पालोड़ी इलाके में एंटी लैंडमाइन व्हीकल ब्लास्ट का मास्टर माइंड भी हूंगा था। बता दें कि एंटी लैंडमाइन व्हीकल ब्लास्ट में 9 जवान शहीद हुए थे।

गौरतलब है कि हालही में सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए थे। ये मुठभेड़ मिनपा और पदमगुड़ा के जंगलों में हुई थी।

बिहार: जमुई में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, अरविंद यादव के दस्ते का एक और नक्सली गिरफ्तार

चिंतागुफा थाना क्षेत्र के पदमगुड़ा में रविवार की सुबह सुरक्षाबल के जवान सर्च ऑपरेशन के लिए गए थे। इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

बता दें कि जवानों की कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं। कुछ दिन पहले नारायणपुर में नक्सलियों ने आईटीबीपी के जवानों पर भी हमला किया था। इसमें आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया था।