Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Breaking News: चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार

चतरा में हथियार के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

Breaking News: झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राज्य की चतरा पुलिस ने पांच नक्सलियों (Naxalites) को असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, टीएसपीसी (TSPC) के एक नक्सली (Naxali) को हजारीबाग के कटकमसांडी थाना के बचरा गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर चार अन्य नक्सलियों को एक देशी बंदूक और एक 9 एमएम कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस (Police) ने इन नक्सलियों के पास से 19 मोबाइल फोन, नक्सली वर्दी और नक्सली पर्चा भी जब्त किया। इनमें से एक पर चतरा, हजारीबाग और पलामू में कई मामले दर्ज हैं। अन्य लोगों के आपराधिक इतिहास को भी पुलिस के द्वारा खंगाला जा रहा है। इसकी पुष्टि पुलिस ऋषभ झा ने की है।

झारखंड: पुलिस ने दस नक्सलियों के खिलाफ दर्ज किया मामला, सर्च अभियान तेज

सूत्रों की मानें तो इन नक्सलियों से पुलिस को कई इनामी नक्सलियों (Naxalites) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिल सकती है। बताया जा रहा है प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पुलिस कप्तान खुद देंगे। बता दें कि राज्य में नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।

इससे पहले, लामू पुलिस ने कुख्यात नक्सली (Naxali) संदीप यादव उर्फ कईल यादव को दो सहयोगियों शंभू यादव और अजय यादव के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया था। पुलिस ने इन नक्सलियों को हथियार के साथ पांकी थाना क्षेत्र के हेडुम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों (Naxalites) के पास से पुलिस ने एक 9 एमएम कार्बाइन मशीन गन, एक मैगजीन और 9 एमएम की 91 गोली बरामद किया।

पलामू के एसपी अजय लिंडा के मुताबिक, मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियान एसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पांकी थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार किया।