Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ झारखंड का 33 साल का जवान, पूरे इलाके में फैला शोक

बीएसएफ के कमांडर ने शनिवार दोपहर करीब बारह बजे मनजीत झा (Manjeet Jha) के बड़े भाई को फोन पर इस खबर की जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि ड्यूटी के दौरान मनजीत को अचानक चक्कर आया और वह गिर गए।

बासुकीनाथ: झारखंड के 33 साल के जवान मनजीत झा (Manjeet Jha) जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। वह जम्मू कश्मीर में बीएसएफ में कॉन्सटेबल पद पर तैनात थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक है।

बीएसएफ के कमांडर ने शनिवार दोपहर करीब बारह बजे मनजीत झा (Manjeet Jha) के बड़े भाई को फोन पर इस खबर की जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि ड्यूटी के दौरान मनजीत को अचानक चक्कर आया और वह गिर गए।

Coronavirus: भारत में घटे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में आए इतने नए केस

इसके फौरन बाद जवान को अधिकारियों को देखरेख में हॉस्पिटल भेजा गया, लेकिन करीब 15 मिनट बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, जवान की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

इस खबर के मिलने के बाद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मृतक के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।