Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

कारगिल युद्ध को पाकिस्तानी सेना ने क्या कोड नाम दिया था? यहां जानें

File Photo

Kargil War 1999: इस युद्ध में पाकिस्तान ने न केवल अपने 700 सैनिक गंवा दिए बल्कि ऐसी मनोवैज्ञानिक मार भी खाई. जिससे वह आज तक उबर नहीं पाया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War 1999) लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तान को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। सेना (Indian Army) ने रणनीति, साहस और बलिदान के दम पर जीत हासिल की थी। इस युद्ध में भारत के खिलाफ एक्शन लेने से पहले पाकिस्तान ने पूरी प्लानिंग की थी लेकिन हमारे वीर सपूतों ने हर मोर्चे पर दुश्मनों को विफल साबित किया।

यह ऐसा युद्ध था, जिसमें भारतीय सेना ने करीब 18 हजार फुट से ज्यादा ऊंची चोटियों पर बैठे दुश्मनों को मार भगाया था। क्य आपको पता है कारगिल युद्ध को पाकिस्तानी सेना ने क्या कोड नाम दिया था?

Kargil War 1999: शरीर से खून बह रहा था, फिर भी फहराया जुबार हिल की चोटी पर तिरंगा; जानें इस जवान का अनुभव

इस युद्ध में जीत हासिल करने के लिए पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन बद्र’ शुरू किया था। पाकिस्तान ने इस कोड नाम के तहत ही यह जंग लड़ी थी। लेकिन पाकिस्तान का यह ऑपरेशन पूरी तरह से विफल साबित हुआ था। इस युद्ध में पाकिस्तान ने न केवल अपने 700 सैनिक गंवा दिए बल्कि ऐसी मनोवैज्ञानिक मार भी खाई। जिससे वह आज तक उबर नहीं पाया है।

ये भी देखें-

युद्ध करीब 40 दिन चला लेकिन जैसा हर युद्ध में देखने को मिलता है, दोनों देशों को इसका नुकसान झेलना पड़ता है। किसी को कम तो किसी को ज्यादा। इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) ने अपने 527 जवानों को खो दिया था।