Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

War of 1971: …जब पाकिस्तान ने अपना ही जहाज मार गिराया, कर दी थी बड़ी गलती

फाइल फोटो।

War of 1971: भारतीय नौसेना (Indian Navy) युद्ध के दौरान कराची पर भीषण हमलावर थी। कराची बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। दो बड़े पाकिस्तानी जहाज डुबो दिए गए थे।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के बीच लड़ा गया युद्ध (War of 1971) इंडियन आर्मी (Indian Army) की शौर्यगाथा को बयां करता है। इस युद्ध में हमारी सेना ने पाकिस्तान को तहस-नहस कर दिया था। पाकिस्तान को इस युद्ध में एक मौके पर भी ढील नहीं दी गई थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध में अमेरिका और चीन ने पाकिस्तान का साथ नहीं दिया था। अमेरिका ने युद्ध की शुरुआत में तो पाकिस्तान का कुछ हद तक साथ दिया था, लेकिन बाद में वह पूरी तरह से पीछे हट गया था।

1971 का युद्ध: भारत की जीत के ये थे मुख्य कारण, पाकिस्तान को हुआ था भारी नुकसान

वहीं, चीन ने भारत के साथ राजनीतिक समझौतों और व्यापार में होने वाले नुकसान को ध्यान में रखकर पाकिस्तान को उसके हाल पर छोड़ दिया था। पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला उठा था। वह किस कदर बौखलाया हुआ था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने अपने ही जहाज को मार गिरा रहा था।

दरअसल, भारतीय नौसेना युद्ध के दौरान कराची पर भीषण हमलावर थी। कराची बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। दो बड़े पाकिस्तानी जहाज डुबो दिए गए थे। काफी देर तक तो दुश्मन देश को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। इस चक्कर में पाकिस्तानी एयर फोर्स ने अपने ही जहाज पर हमला कर दिया था।

ये भी देखें-

इस हमले में उसका जहाज बुरी तरह से तहस-नहस हो गया था। पाकिस्तान को जब इसका अहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का भारत को ही फायदा हुआ। नतीजन, युद्ध में पाकिस्तान, भारत की रणनीति में फंसता चला गया।