Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

कारगिल में लड़ा गया था पाकिस्तान के खिलाफ 1999 का युद्ध, जानें इस जगह के बारे में सबकुछ

Kargil

Kargil: कारगिल जिला साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई का पर्याय बन गया था। वैसे यह स्थान मुख्य से बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल का युद्ध (Kargil War) लड़ा गया था। कारगिल 1(Kargil) पहले जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) का हिस्सा था, लेकिन जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 के कानून बनने के बाद यह लद्दाख का हिस्सा बन चुका है। लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश है। कारगिल 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध से चर्चा में आया था।

करगिल जिला नियंत्रण रेखा के नजदीक स्थित है और पाक प्रशासित गिलगिट-बाल्टिस्तान से घिरा हुआ है। यह पाकिस्‍तान देश के साथ साझा होने वाली नियंत्रण रेखा या एलओसी के निकट स्थित है और कश्‍मीर की घाटी से दिखाई देता है।

महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, चंडीगढ स्थित आवास पर हुए क्वारंटाइन

करगिल जिला 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई का पर्याय बन गया था। वैसे यह स्थान मुख्य से बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां बौद्धों के कई प्रसिद्ध मठ स्थित है। मठों के अतिरिक्त यहां कई अन्य चीजें भी घूमने लायक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मुलबेख गोम्पा, शरगोल मठ, स्टोंगदे मठ, नुन-कुन गिरीपिण्ड और कनिक स्तूप यहां के मुख्य आकर्षण हैं। सबसे निकटतम हवाई अड्डा लेह है। श्रीनगर-लेह मार्ग द्वारा कारगिल (Kargil) पहुंचा जा सकता है। कारगिल के मौसम की बात करें तो सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण कारगिल जाने वाला मार्ग बंद रहता है।

ये भी देखें-

1999 में भी पाकिस्तान ने इसी का फायदा उठाया था। भारत-पाक सीमा से सटे कारगिल क्षेत्रों में सर्दियों कड़ाके की ठंड पड़ती है। दोनों देश हमेशा की तरह इस दौरान अपनी सेनाएं पीछे हटा लेते हैं। साल 1999 में भारत ने तो ऐसा किया पर पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया और कई पोस्ट पर धोखे से कब्जा कर लिया था। भारतीय सेना (Indian Army) ने अपना दमखम दिखाकर पाकिस्तान को बुरी तरह से खदेड़ दिया था।