Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

SVLK-14S Sumrak: 2 किलोमीटर दूर से ही दुश्मन को छलनी कर सकती है ये राइफल, जानें खासियत

स्नाइपर राइफल SVLK-14S।

SVLK-14S Sumrak: जब इस राइफल से गोली निकलती है तो उस वक्त इसकी रफ्तार 900 मीटर प्रति सेकेंड होती है। कंपनी का कहना है कि इसकी तकनीक अमेरिका से लाई गई है।

दुनियाभर में कई आधुनिक राइफल मौजूद हैं जिनके जरिए दूर से ही दुश्मनों को ढेर किया जा सकता है। शुरुआती दौर में राफइलों का निर्माण हुआ था तो उनकी रेंज काफी कम होती थी। लेकिन अब दुनिया के कई देशों के पास ऐसी राइफल मौजूद हैं जिनके जरिए 2 किलो मीटर दूर से भी दुश्मनों पर निशाना साधा जा सकता है।

ऐसी ही एक राइफल SVLK-14S Sumrak भी है। यह राइफल रूस की प्राइवेट हथियार निर्माता कंपनी जार पुष्का ने बनाई है। कंपनी का दावा है कि यह राइफल स्नाइपर्स के लिए बेहद अहम है। जार पुष्का रूस की एक प्राइवेट हथियार निर्माता कंपनी है।

NSG कमांडो को एक गोली से एक जान लेने की ट्रेनिंग दी जाती है, जानें इनकी खासियत

इस बंदूक में 10.3 एमएम की गोली का इस्तेमाल होगा। जब इस राइफल से गोली निकलती है तो उस वक्त इसकी रफ्तार 900 मीटर प्रति सेकेंड होती है। यानी कि लगभग 5 सेकेंड से भी कम समय में इस राइफल से निकली गोली दुश्मन को ढेर कर देती है।

कंपनी का कहना है कि इसकी तकनीक अमेरिका से लाई गई है। यह राइफल कितनी घातक है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोई बुलेटप्रूफ जैकेट भी इसके वार को रोक नहीं सकती।

ये भी देखें-

इस राइफल के अलावा अमेरिका की M24 स्नाइपर राइफल को भी बेहद घातक माना जाता है। यह राइफल 7.62X51एमएम कार्टिज के साथ अधिकतम 800 मीटर की दूरी तक मार कर सकती है।